
अवैध शराब बेचने पर बिफरी महिलाओं ने कोतवाली में किया जमकर हंगामा, कर दिया यह बड़ा ऐलान
बुलंदशहर. सिकंदराबाद के फरीदपुर गांव की महिलाओं ने अवैध शराब बेचने के विरोध में नगर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाए है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते गांव में अवैध शराब बेची जा रही है। पुलिस आरोेपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
महिलाओं का आरोप है कि फरीदपुर गांव में हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब बेची जा रही है। जिसकी वजह से गांव में अराजक तत्व एक्टिव है। ये अराजक तत्व आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते है। जिसके विरोध में ग्रामीण एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे। कार्यवाही करने का आश्वासन देकर आक्रोशित महिलाओं को समझाकर शांत कराया। महिलाओं का आरोप है कि हरियाणा की शराब खुले में बिना किसी रोक टोक के बेची जा रही हैं। आरोप है कि महिलाएं कई बार शराब माफियाओं की शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन सुनने को तैयार नही है। महिलाओं का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द ही शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
फरीदपुर निवासी शेरपाल व नरेंद्र का आरोप है कि गांव में कुछ लोग हरियाणा की शराब बेचते है। शराब पीकर हंगामा और महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। वहीं, सीओ गोपाल सिंह ने बतायाा कि गांव में अवैध शराब बेचने की सूचना मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
18 Jun 2019 11:35 am
Published on:
18 Jun 2019 10:45 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
